बिहार में कोरोना के 1370 नए मामले, कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1,84,276

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Oct, 2020 05:46 PM

1370 new cases of corona in bihar

बिहार में पिछले चौबीस घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 1370 नए मामलों की पुष्टि से राज्य में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 184276 हो गई है।

पटनाः बिहार में पिछले चौबीस घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 1370 नए मामलों की पुष्टि से राज्य में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 184276 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को 30 सितंबर के आंकड़ों के हवाले से बताया कि पिछले चौबीस घंटे में पटना जिले में सबसे अधिक 259 नए मामले मिले हैं। वहीं, पूर्णिया जिले में 96, पूर्वी चंपारण में 80, रोहतास में 46, मुजफ्फरपुर में 45, भागलपुर में 44, गोपालगंज और जमुई में 43-43, मधेपुरा और मधुबनी में 42-42, नालंदा में 41, बेगूसराय में 39, अररिया और नवादा में 37-37, औरंगाबाद में 32, मुंगेर में 29, सीवान और पश्चिम चंपारण में 28-28, वैशाली में 27 तथा शेखपुरा और सुपौल में 26-26 व्यक्ति संक्रमण का शिकार हुए हैं।

इसी तरह गया में 25, बांका, दरभंगा और सहरसा में 24-24, सीतामढ़ी में 23, सारण में 21, जहानाबाद और लखीसराय में 20-20, समस्तीपुर में 17, अरवल और कटिहार में 16-16, किशनगंज में 12, कैमूर में 10, खगड़िया में नौ, बक्सर में आठ, भोजपुर में छह तथा शिवहर में तीन पॉजिटिव मिले हैं। बिहार के बाहर के दो व्यक्ति का जांच के लिए सैंपल किशनगंज में लिया गया। रिपोर्ट में सभी संक्रमित पाए गए हैं।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!