दर्दनाक हादसाः कोचिंग जाने के दौरान फिसला पैर, गड्‌ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत

Edited By Nitika, Updated: 09 Sep, 2021 06:08 PM

3 children died due to drowning

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पर कोचिंग जाने के दौरान पैर फिसलने से 3 बच्चे गड्ढे में गिर गए। इस हादसे में 3 बच्चों की मौत हो गई।

 

पूर्वी चंपारणः बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पर कोचिंग जाने के दौरान पैर फिसलने से 3 बच्चे गड्ढे में गिर गए। इस हादसे में 3 बच्चों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे के बाद से गांव में मातम का माहौल पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, हादसा पूर्वी चंपारण के चिरैया थाना क्षेत्र का है, जहां पर 3 बच्चे मुख्य सड़क की जगह गांव के सरेह से होकर छोटे रास्ते से जा रहे थे। इसी बीच तीनों का पैर फिसल गया और वो पानी भरे गड्ढे में गिर गए। इस घटना में 3 बच्चों की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई।

|वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को गड्ढे से बाहर निकाला। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!