समस्तीपुर में पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, लूट की योजना बना रहे 4 अपराधी गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Aug, 2021 03:28 PM

4 criminals planning robbery arrested in samastipur

पुलिस उपाधीक्षक प्रीतीश कुमार ने बुधवार को बताया कि सूचना के आधार पर जिले के ताजपुर मोरबा पक्की सड़क पर छापेमारी की और वहां से लूट की योजना बना रहे अपराधी राजन कुमार, रवि कुमार, राहुल कुमार एवं नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक देसी...

समस्तीपुरः बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपाधीक्षक प्रीतीश कुमार ने बुधवार को बताया कि सूचना के आधार पर जिले के ताजपुर मोरबा पक्की सड़क पर छापेमारी की और वहां से लूट की योजना बना रहे अपराधी राजन कुमार, रवि कुमार, राहुल कुमार एवं नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक देसी पिस्तौल, दो कारतूस, मोटरसाइकिल और चार मोबाइल बरामद किया हैं।

प्रीतीश कुमार ने बताया कि इस संबंध मे जिले के ताजपुर थाना में कांड संख्या- 325/2021 दर्ज की गई है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!