पटना में ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से 4 महिलाओं की मौत, चार अन्य घायल, 3 झारखंड व एक गया की निवासी

Edited By Nitika, Updated: 20 Mar, 2023 02:09 PM

4 women died due to brick kiln wall collapse

बिहार की राजधानी पटना से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पर ईंट-भट्ठे की दीवार भरभरा कर गिरने से 4 महिलाओं की मौत हो गई। साथ ही 4 घायल मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मृतक महिलाओं में 3 झारखंड के गुमला और एक बिहार के गया की बताई जा...

 

पटनाः बिहार की राजधानी पटना से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पर ईंट-भट्ठे की दीवार भरभरा कर गिरने से 4 महिलाओं की मौत हो गई। साथ ही 4 घायल मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मृतक महिलाओं में 3 झारखंड के गुमला और एक बिहार के गया की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, हादसा मनेर थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव का है, जहां पर एक ईंट भट्ठे की दीवार अचानक गिर गई। दीवार के गिरने से काम कर 8 मजदूर उसमें दब गए। आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

वहीं इलाज के दौरान 4 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वाली महिला मजदूरों में 3 झारखंड के गुमला की रहने वाली हैं और एक बिहार के गया जिले की है। बता दें कि घटना के बाद से ईट भट्ठे का मालिक मौके से फरार बताया जा रहा है। इसके अतिरिक्त स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!