Edited By Ramanjot, Updated: 06 May, 2023 05:32 PM
#Gandakriver #Begusarai #SDRF
बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान पांच युवक गहरे पानी मे चले जाने से डूब गए। इस घटना के करीब तीन घंटे बाद दो युवकों के शव स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से बरामद किए गए है। सभी युवक साहेबपुर...
बेगूसरायः बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान पांच युवक गहरे पानी मे चले जाने से डूब गए। इस घटना के करीब तीन घंटे बाद दो युवकों के शव स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से बरामद किए गए है। सभी युवक साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहोक गांव के बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि विष्णुपुर आहोक निवासी दिनेश सिंह चंद्रवंशी के पुत्री की शादी समारोह में शामिल होने के लिए रिश्तेदार आए हुए थे। उसी वक्त पांचों युवकों ने एक साथ अहोक घाट पर बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने का प्लान बनाया। इसी क्रम में स्नान करने के दौरान एक युवक का पैर फिसला, जिसे बचाने के चक्कर में एक-एक कर पांचों युवक गहरे पानी में चले गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया।