बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को मिला 'भारत रत्न', बेटे रामनाथ ने राष्ट्रपति के हाथों प्राप्त किया सम्मान

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Mar, 2024 12:11 PM

former cm of bihar jannayak karpoori thakur received bharat ratna

Bharat Ratna: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति भवन में उनके बेटे रामनाथ ठाकुर ने यह सम्मान प्राप्त किया। इस समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश...

Bharat Ratna: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर (Jannayak Karpuri Thakur) को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति भवन में उनके बेटे रामनाथ ठाकुर ने यह सम्मान प्राप्त किया। इस समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) व दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा भी शामिल हुए। 

4 शख्सियतों को मरणोपरांत मिला भारत रत्न
दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को 4 शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन शामिल हैं। मेडल और प्रशस्ति पत्र विभूतियों के परिवारजनों को सौंपा गया। नरसिम्हा राव के बेटे पीवी प्रभाकर राव, चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी, कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर और एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने राष्ट्रपति से यह सम्मान प्राप्त किया। 

PunjabKesari

दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर
कर्पूरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ थे। वो नाई समाज से ताल्लुक रखते थे। लोकप्रियता के कारण उन्हें 'जननायक' कहा जाता है। कर्पूरी ठाकुर 2 बार बिहार के मुख्यमंत्री बने और एकबार उपमुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी विधानसभा चुनाव नहीं हारा। वहीं कर्पूरी ठाकुर 100वीं जयंती के एक दिन पहले ही 23 जनवरी 2024 को उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा राष्ट्रपति कार्यालय से की गई । पक्ष और विपक्ष के तमाम नेताओं ने उन्हें भारत दिए जाने के फैसले का स्वागत किया है। 

PunjabKesari

आडवाणी को 31 मार्च को किया जाएगा सम्मानित 
बता दें कि इस साल 5 हस्तियों को भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा की गई थी। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को 31 मार्च को भारत रत्न दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि तबीयत खराब होने के कारण आडवाणी आ नहीं सके। वहीं अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को आडवाणी के घर जाकर उन्हें सम्मानित करेंगी। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!