Bihar News: जमुई में 55 वर्षीय महिला से यौन उत्पीड़न, एक व्यक्ति हिरासत में,  2 की तलाश जारी

Edited By Swati Sharma, Updated: 24 Nov, 2024 11:57 AM

55 year old woman assaulted in jamui

बिहार के जमुई जिले में 55 वर्षीय एक महिला से कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के लिए पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। जमुई...

जमुई: बिहार के जमुई जिले में 55 वर्षीय एक महिला से कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के लिए पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

जमुई अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) संतोष सुमन ने बताया, ‘‘घटना शुक्रवार को जमुई के मलईपुर इलाके में हुई। पीड़िता ने  मलईपुर  थाने में शुक्रवार को यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करायी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को इलाज और चिकित्सा जांच के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गई। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है।” उन्होंने बताया, ‘‘पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए भी प्रयास शुरू कर दिया है। फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रही है।''

एसडीपीओ ने पीड़िता के साथ मारपीट किये जाने के सवाल पर बताया, ‘‘हम पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!