वैशाली में छापेमारी के दौरान ट्रक से 690 किलोग्राम गांजा बरामद, खलासी गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Aug, 2021 03:30 PM

690 kg ganja recovered from truck during raid in vaishali

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सूचना के आधार पर रविवार की देर रात बभनीकोठी गांव स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी की गई। इस दौरान एक ट्रक से 690 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। मौके से ट्रक के खलासी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

हाजीपुरः बिहार में वैशाली जिले के राजापाकड़ थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक ट्रक से 690 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। हालांकि पुलिस को देखते ही कारोबारी तथा ट्रक का चालक भाग निकले, जबकि ट्रक के खलासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सूचना के आधार पर रविवार की देर रात बभनीकोठी गांव स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी की गई। इस दौरान सड़क पर खड़ी डीसीएम ट्रक संख्या बीआर 01 डी 8326 की तलाशी ली गई तो ट्रक के पीछे एवं आगे से पपीता लदा हुआ था। इसके नीचे प्लास्टिक के 23 बोरा में गांजा छुपा कर रखा गया था।

पुलिस द्वारा 690 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। मौके से ट्रक के खलासी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजा की कीमत करीब 35 लाख रूपए है। गिरफ्तार ट्रक के खलासी से पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!