बिहार में कोरोना ने ली 7 और लोगों की जान, संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 2,37,349

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Dec, 2020 09:53 AM

7 more patients died due to corona virus in bihar

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सात और व्यक्तियों की मौत हो जाने से मृतकों की कुल संख्या गुरुवार को 1281 हो गई। वहीं राज्य में अब तक इस रोग से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,37,349 हो गई है।

पटनाः बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सात और व्यक्तियों की मौत हो जाने से मृतकों की कुल संख्या गुरुवार को 1281 हो गई। वहीं राज्य में अब तक इस रोग से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,37,349 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में तीन, गया में दो तथा पूर्वी चंपारण एवं सिवान में जिले में एक-एक मरीज की मौत हो गई। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 571 नए मामले प्रकाश में आने के साथ इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,37,349 पहुंच गई है।

बिहार में अब तक 2,30,503 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अभी 5564 मरीजों का इलाज चल रहा है। मरीजों के ठीक होने की दर 97.12 प्रतिशत है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!