पश्चिम चंपारण में भूमि विवाद के चलते 75 वर्षीय वृद्धा की मौत, आरोपियों की जांच में जुटी पुलिस

Edited By Diksha kanojia, Updated: 25 Apr, 2021 04:33 PM

75 year old woman dies due to land dispute in west champaran

पुलिस ने बताया कि बगहा नगर के वार्ड नंबर 21 बनकटवा मुहल्ला में भूरा यादव की अपने पड़ोसी मनसा देवी से भूमि विवाद में झड़प हो गई। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच हिंसक झड़प और मारपीट हुई। इस दौरान 75 वर्षीय मनसा देवी गंभीर रूप से घायल गई। सूत्रों ने बताया...

 

पश्चिम चंपारण: बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के बगहा नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को भूमि विवाद में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बगहा नगर के वार्ड नंबर 21 बनकटवा मुहल्ला में भूरा यादव की अपने पड़ोसी मनसा देवी से भूमि विवाद में झड़प हो गई।

इसके बाद दोनों परिवारों के बीच हिंसक झड़प और मारपीट हुई। इस दौरान 75 वर्षीय मनसा देवी गंभीर रूप से घायल गई। सूत्रों ने बताया कि घायल अवस्था में महिला को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस सिलसिले में मृतक महिला के पुत्र ने बगहा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!