बिहार में कोरोना से 8 और लोगों की मौत, संक्रमण के 801 नए मामले

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Nov, 2020 09:57 AM

8 more deaths due to corona in bihar

बिहार में कोरोना वायरस के कारण आठ और व्यक्तियों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर रविवार को 1,144 हो गई। इसके अलावा इस अवधि में संक्रमण के 801 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में अब तक इस बीमारी की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर...

पटनाः बिहार में कोरोना वायरस के कारण आठ और व्यक्तियों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर रविवार को 1,144 हो गई। इसके अलावा इस अवधि में संक्रमण के 801 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में अब तक इस बीमारी की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 2,22,612 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में तीन तथा भागलपुर, पश्चिम चंपारण, सहरसा, सारण एवं सीवान जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है। राज्य में इस बीमारी से अब तक 1,144 लोगों की मौत हो चुकी है।

बिहार में शनिवार अपराह्न 4 बजे से रविवार 4 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 801 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में अब संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,22,612 हो गई है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के 6,731 मरीजों का उपचार चल रहा है और मरीजों के ठीक होने की दर 96.46 प्रतिशत है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!