Corona Update: बिहार में कोरोना से 97 लोगों की गई जान, 13534 नए मामले आए सामने

Edited By Ramanjot, Updated: 03 May, 2021 09:37 AM

97 people died from corona in bihar

स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बताया कि पिछले चौबीस घंटे में 89393 व्यक्ति की कोरोना जांच की गई और इस दौरान 13534 नए पॉजिटिव मिले हैं, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर एक लाख नौ हजार 945 हो गई है। इसी अवधि में 11694 संक्रमित स्वस्थ हुए। इस तरह...

पटनाः बिहार में कोरोना संक्रमण की जांच कम होने के बावजूद संक्रमितों के मिलने की रफ्तार में कोई कमी नहीं आई है और पिछले चौबीस घंटे में 13534 नए पॉजिटिव मिले हैं। वहीं दूसरी ओर 11694 संक्रमित स्वस्थ हो कर घर लौट आए लेकिन 97 तो हमेशा के लिए दुनिया छोड़ कर चले गए।

स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बताया कि पिछले चौबीस घंटे में 89393 व्यक्ति की कोरोना जांच की गई और इस दौरान 13534 नए पॉजिटिव मिले हैं, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर एक लाख नौ हजार 945 हो गई है। इसी अवधि में 11694 संक्रमित स्वस्थ हुए। इस तरह कोरोना संक्रमण को मात देने वालों की संख्या तीन लाख 84 हजार 955 हो गई है। राज्य में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 77.36 प्रतिशत है।

विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 97 संक्रमित की मौत हुई है। राज्य में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब बढ़कर 2739 हो गई है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 30 लोगों ने पटना में जान गवांई है। इसके साथ ही पटना में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 787 हो गई है। वही इस अवधि में पटना में ही सर्वाधिक 2748 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जो राज्य में पिछले 24 घंटे में मिले कुल कोरोना पॉजिटिव का करीब 20 प्रतिशत है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!