Edited By Ramanjot, Updated: 22 Aug, 2026 04:07 PM

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
छपरा: बिहार में सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में नदी में स्नान करने गए एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जफरपुर गांव निवासी भागवत सिंह का पुत्र रामनाथ सिंह (35) अपने गांव के समीप से गुजर रहे नदी में स्नान करने गया था। जहां गहरे पानी में चले जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को तब मिली जब वह घर वापस लौट कर नहीं आया, जिसके बाद परिजन नदी घाट पर पहुंचे, जहां उसका शव पानी में तैरता हुआ मिला।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।