मुजफ्फरपुर से पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 'मंसूरी दीदी' नाम की ‘कट्टर' महिला नक्सली गिरफ्तार

Edited By Nitika, Updated: 25 May, 2022 04:36 PM

a hardcore female naxalite arrested

बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के कुढ़नी थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक कथित ‘कट्टर'' महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। यह आधा दर्जन मामलों में वांटेड थी। वहीं ''मंसूरी दीदी'' पल भर में बम बना लेती थी।

 

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के कुढ़नी थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक कथित ‘कट्टर' महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। यह आधा दर्जन मामलों में वांटेड थी। वहीं 'मंसूरी दीदी' पल भर में बम बना लेती थी।

कुढ़नी थाना के दारोगा अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार महिला नक्सली का नाम मंसूरी देवी उर्फ मंसूरी दीदी है। उन्होंने बताया कि गुप्ता सूचना मिली थी कि मंसूरी देवी शनिवार की देर रात जैतपुर पुलिस चौकी अंतर्गत रामकृष्ण दोबियाही गांव स्थित अपने घर आई है, जिसके आधार पर छापेमारी की कार्रवाई कर महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया।

वहीं अरविंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला नक्सली नक्सली, संगठन की वैशाली सब जोनल कमेटी की सदस्या होने के साथ बम बनाने में महारत रखने वाले दस्ते की भी सक्रिय सदस्य है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला नक्सली अप्रैल 2013 में कुढ़नी थाना क्षेत्र स्थित तुर्की रेलवे स्टेशन के समीप एक निजी निर्माण कंपनी के आधार शिविर को उड़ाने के मामले में नामजद है। उन्होंने बताया कि महिला नक्सली के खिलाफ सकरा, करजा, सरैया और बगहा के लौकरिया थाने में करीब आधा दर्जन अन्य मामले दर्ज हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!