Bihar Crime News: छपरा में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Swati Sharma, Updated: 16 Nov, 2024 02:48 PM

a youth was shot dead in chhapra

बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक के शरीर पर 6 गोली के निशान मिले हैं। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि दिघवारा थाना क्षेत्र के मानुपुर गांव...

छपरा: बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक के शरीर पर 6 गोली के निशान मिले हैं। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि दिघवारा थाना क्षेत्र के मानुपुर गांव निवासी प्रयाग मिस्त्री का पुत्र राजा कुमार (24) फिलहाल नगर थाना क्षेत्र के के 44 नंबर रेलवे ढाला के समीप भगार पर रहता था। जबकि उसके घर के कुछ लोग गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी गांव में रहते हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात को राजा अलोनी गांव जा रहा था, इस दौरान जासोसती पोखरा के समीप उसकी हत्या कर दी गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!