LJP का हाथ थामेंगे तेज प्रताप के करीबी आकाश यादव, RJD के अन्य नेता भी हो सकते हैं शामिल

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Aug, 2021 05:29 PM

akash yadav close to tej pratap will join ljp s hand

मिली जानकारी के अनुसार, लोजपा के पारस गुट द्वारा दिल्ली में पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम रखा गया है, जिसे केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस संबोधित करेंगे। इस दौरान छात्र राजद के पूर्व अध्यक्ष लोजपा का दामन थामेंगे। बताया जा रहा है कि आकाश यादव के...

पटनाः तेजप्रताप यादव के चहेते एवं छात्र राजद अध्यक्ष पद से हटाए गए आकाश यादव आज लोक जनशक्त पार्टी (लोजपा) में शामिल होंगे। इसकी जानकारी लोजपा के मुख्य प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, लोजपा के पारस गुट द्वारा दिल्ली में पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम रखा गया है, जिसे केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस संबोधित करेंगे। इस दौरान छात्र राजद के पूर्व अध्यक्ष लोजपा का दामन थामेंगे। बताया जा रहा है कि आकाश यादव के अलावा राजद के अन्य नेता भी लोजपा में शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि पिछले दिनों राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आकाश यादव को उनके पद से हटाकर गगन कुमार को छात्र राजद का अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद तेजप्रताप नाराजगी जताते हुए इस फैसले को पार्टी और नियम के विरुद्ध बताया था। इसके साथ ही उन्होंने जगदानंद सिंह पर कार्रवाई की मांग भी की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!