सुशांत सुसाइड केसः सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुजफ्फरपुर के बाद अब हाजीपुर में केस दर्ज

Edited By Nitika, Updated: 01 Jul, 2020 05:54 PM

another case filed against salman khan in bihar

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले में सलमान खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। मुजफ्फरपुर के बाद अब हाजीपुर में सलमान खान के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।

 

पटनाः फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले में सलमान खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। मुजफ्फरपुर के बाद अब हाजीपुर में सलमान खान के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के खिलाफ मुजफ्फरपुर के बाद अब हाजीपुर में केस दर्ज हो गया है। हाजीपुर कोर्ट में सलमान खान के साथ-साथ करण जौहर, निर्माता संजय लीला भंसाली, निर्देशक आदित्य चोपड़ा और एकता कपूर सहित 7 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किया गया है।

बता दें कि इससे पहले मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में भी सलमान खान सहित कई लोगों के खिलाफ नामजद परिवाद दायर किया गया था। यह परिवाद वकील सुधीर कुमार ओझा के द्वारा दायर किया गया था। इस मामले की सुनवाई 3 जुलाई को होगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!