मां दुर्गा का पट खुलते ही जयघोष के साथ भक्तिमय हुआ बक्सर, एसपी बने जजमान; जिले वासियों को दिया संदेश

Edited By Harman, Updated: 09 Oct, 2024 03:16 PM

as soon as the doors of maa durga temple opened in buxar

आज यानी बुधवार बक्सर में महासप्तमी के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां जगदंबा का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुल गया। पट खुलते ही मां जगदंबा के जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। इस दौरान बक्सर एसपी शुभम आर्या ने गोलंबर स्थित मां दुर्गा...

बक्सर: आज यानी बुधवार बक्सर में महासप्तमी के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां जगदंबा का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुल गया। पट खुलते ही मां जगदंबा के जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। इस दौरान बक्सर एसपी शुभम आर्या ने गोलंबर स्थित मां दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में जजमान बनकर मां की पूजा अर्चना की। एसपी शुभम आर्या द्वारा मां जगदंबा का पट खोला गया। 
     
एसपी शुभम आर्या ने की लोगों की सुख समृद्धि और शांति की कामना
बक्सर एसपी शुभम आर्या ने जिले के लोगों के लिए सुख समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि पूरा जिला भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। ऐसे में सभी जिले वासी इस पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए। 
    
जिले में भव्य दुर्गा पंडालों का निर्माण
बता दें कि जिले में भव्य दुर्गा पंडाल बनाए गए है। जिसमें मां दुर्गा अपने रूपों में विराज रही है, जहां भक्त तीन दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों का दर्शन कर सकेंगे। पूजा समितियों द्वारा आकर्षक एवं भव्य पंडालों में मां शक्ति के कईं रूपों को अलग-अलग रूपों में दर्शाया गया है। चारों तरफ आध्यात्मिक तथा आनंदमयी  माहौल बना हुआ है। माँ के दरबार को पूजा समितियों द्वारा रंग बिरंगे लाइटों से भी सजाया गया है। जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। चाहे शहर हो या देहाती इलाका, पूरा बक्सर जिला मां दुर्गा की आराधना में लीन है। 
    


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!