Edited By Ramanjot, Updated: 12 Jan, 2021 03:10 PM
बिहार में बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में दो किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने के मामले में दो युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बक्सरः बिहार में बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में दो किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने के मामले में दो युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि अरक गांव की रहने वाली दो किशोरी रविवार की देर शाम अपनी मां के साथ शौच करने के लिए अपने घर के बाहर बधार में गई थी। इसी बीच रास्ते में ही दो युवकों ने दोनों किशोरियों का मुंह बंद कर सरसों के खेत के अंदर ले चले गए। इसी बीच एक किशोरी ने शोर मचाना शुरू किया। किशोरी की आवाज सुनकर आसपास के लोग सरसों के खेत में घुसकर दोनों की खोजबीन में जुट गए। लोगों को खेत में जुटता देख दोनों आरोपी फरार हो गए।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं किशोरी के मां के बयान पर गांव के रहने वाले विक्की सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।