महाशिवरात्रि के दिन अजगैविनाथ मंदिर पहुंचे लाखों भक्त, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा भागलपुर

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Mar, 2022 01:16 PM

bhagalpur resonated with the cheers of bholenath on mahashivratri

शिव भक्तों ने बताया कि बचपन सेे ही बाबा भोलेनाथ की पूजा करते आ रहे हैं। बाबा भोलेनाथ की कृपा से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। खासकर महाशिवरात्रि के दिन बाबा भोलेनाथ की पूजा करने से सारे कष्ट दूर होते हैं। मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि...

भागलपुरः महाशिवरात्रि के दिन भागलपुर जिले में सुलतानगंज के अजगैविनाथ मंदिर में शिव भक्तों का जन सैलाब उमड़ पडा हैं। शिव भक्त सुबह से ही उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर मंदिर में पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए शिवलिंग पर जल अर्पण किया।

शिव भक्तों ने बताया कि बचपन सेे ही बाबा भोलेनाथ की पूजा करते आ रहे हैं। बाबा भोलेनाथ की कृपा से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। खासकर महाशिवरात्रि के दिन बाबा भोलेनाथ की पूजा करने से सारे कष्ट दूर होते हैं। मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन सभी जगहों से शिव भक्त पहुचते हैं। खासकर सुलतानगंज शहरवासिया ज्यादा रहते हैं। बाबा भोलेनाथ से जो भी मांगते हैं। उनकी सारी मनोकामना पूर्ण होते हैं। मंदिर परिसर में प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां की गई हैं।

वहीं महिला थाना इंस्पेक्टर किरण सोनी ने बताया कि थानाध्यक्ष द्वारा मंदिर परिसर मे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शिव भक्तों को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए महिला पुलिस बल एवं पुलिस बल की तैनाती कि गई हैं। साथ ही हजारों की संख्या मे कांवड़िया महाशिवरात्रि के दिन उत्तरवाहिनी गंगा जल भर कर बाबा बैधनाथ धाम के लिए रवाना हुए। ऐसी मान्यता हैं की महाशिवरात्रि के दिन बाबा भोलेनाथ का पूजा करने से सारे भक्तों का मनोकामना पूर्ण होते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!