भागलपुरः अज्ञात लोगों ने की ट्रैक्टर चालक की गला दबाकर हत्या, घर लौटने के क्रम में हुआ हादसा

Edited By Diksha kanojia, Updated: 02 Sep, 2021 05:50 PM

bhagalpur tractor driver strangled to death by unknown people

ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह गांव के पास आम के बगीचे में उसके शव को देखते ही उसके परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान करने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूत्रों ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर...

भागलपुरः बिहार में भागलपुर जिले के शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने एक चालक की गला दबाकर हत्या कर दी है।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि जिले के रामपुर नया टोला गांववासी दीपक कुमार (24 वर्ष) बुधवार की देर रात को अपना ट्रैक्टर चलाकर वापस घर लौटा था, तभी कुछ अज्ञात लोगों के बुलावे पर वह फिर घर से बाहर निकल गया। बाद में वह घर नहीं लौटा था।

ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह गांव के पास आम के बगीचे में उसके शव को देखते ही उसके परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान करने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूत्रों ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

फिलहाल हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। इस बीच मृतक के पिता गणपत मंडल के लिखित आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!