BJP के देवेश कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने बिहार राज्य योजना बोर्ड के नए उपाध्यक्ष, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Sep, 2026 10:26 AM

bihar bjp s devesh kumar appointed vice president of state planning board

वर्तमान में मिजोरम में भाजपा के प्रभारी कुमार को 2021 में बिहार के राज्यपाल ने राज्य विधान परिषद के लिए नामित किया था, और उनका कार्यकाल 2027 में खत्म होने वाला था।

पटना: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व विधान पार्षद देवेश कुमार को सोमवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने पिछले महीने राजग के सहयोगी दल के लिए विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। राज्य के योजना और विकास विभाग के एक बयान के अनुसार, कुमार को इस पद के लिए नामित किया गया है। इस पद को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है और उनका कार्यकाल ''नियुक्ति की तारीख से तीन साल या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो'' तक होगा। 

देवेश कुमार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और बोर्ड के प्रमुख एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताया। पत्रकार से नेता बने कुमार, स्वतंत्रता सेनानी यमुना कार्जी के पोते हैं, जिन्हें प्रख्यात किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती का ''दायां हाथ'' माना जाता था। कुमार (62) ने बिहार में भाजपा के प्रवक्ता, उपाध्यक्ष और महासचिव जैसे कई पदों पर सेवा दी है। 

वर्तमान में मिजोरम में भाजपा के प्रभारी कुमार को 2021 में बिहार के राज्यपाल ने राज्य विधान परिषद के लिए नामित किया था, और उनका कार्यकाल 2027 में खत्म होने वाला था। हालांकि, उन्होंने पिछले महीने इस्तीफा दे दिया और स्पष्ट किया कि यह उनका ''अपनी मर्जी से लिया गया ''फैसला'' था। इस कदम से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और राज्य में मंत्री दीपक प्रकाश के लिए विधानमंडल का सदस्य चुने जाने का रास्ता साफ हो गया। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!