जल्द खत्म होगा विद्यार्थियों का इंतजार...कभी भी जारी हो सकता है बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट

Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Mar, 2023 02:36 PM

bihar board matric result can be released anytime

बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी से 22 फरवरी तक किया गया था। इस बार परीक्षा में 17 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिन छात्रों ने इस साल बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में भाग लिया था।

पटनाः बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के परिणाम अब कभी भी जारी कर सकता है। बोर्ड रिजल्ट की डेट और टाइम की घोषणा आज 28 मार्च को की जा सकती है।

शिक्षा मंत्री करेंगे परिणाम जारी
बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी से 22 फरवरी तक किया गया था। इस बार परीक्षा में 17 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिन छात्रों ने इस साल बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में भाग लिया था। वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। बिहार के शिक्षा मंत्री और बोर्ड चेयरमैन कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करेंगे।

मैट्रिक परीक्षा का परिणाम हो चुका है तैयार
वहीं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा का परिणाम तैयार हो गया है। टॉपर्स की सूची बनाने के बाद उनका वेरिफिकेशन भी हो चुका है। सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट एक साथ बोर्ड की वेबसाइट पर 31 मार्च से पहले जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख नहीं साझा की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!