बिहार सरकार ने आय व्ययक 2022-23 किया पेश, वित मंत्री विजय चौधरी बोले- बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए

Edited By Ajay kumar, Updated: 01 Apr, 2023 06:35 PM

bihar government presented income expenditure 2022 23

बिहार सरकार के वित मंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार आय व्ययक 2022-23 पेश किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि आय व्ययक 2022 -23 का चालू वित्तीय वर्ष कुल अनुमानित व्यय 2, 35,000 का हुआ इसमें 1,05,000 करोड़ रूपये वार्षिक स्कीम मद में...

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): बिहार सरकार के वित मंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार आय व्ययक 2022-23 पेश किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि आय व्ययक 2022 -23 का चालू वित्तीय वर्ष कुल अनुमानित व्यय 2, 35,000 का हुआ इसमें 1,05,000 करोड़ रूपये वार्षिक स्कीम मद में 1,30,000 करोड़ रूपये स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय मद में खर्च हुआ। बता दे कि वर्ष 2022- 23 में कुल व्यय 2,35,000 करोड़ रूपये कुल बजट का प्रकालन 2,37,691 करोड़ रूपये का 99 % हैं । यह व्यय अबतक राज्य का सर्वोच्च व्यय हैं। वही विजय चौधरी ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह जो लेखा जोखा है कई मायने में बड़ी उपलब्धि हैं।

PunjabKesari

केंद्र सरकार की कई योजनाएं है शामिल
वित मंत्री विजय चौधरी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार की कई योजनाएं है जिसमें वह अपने योजनाओं के तहत मदद करती हैं। जैसे सेंट्रल स्कीम, स्टेट स्कीम, और सेंट्रल स्पॉन्सर स्कीम। सेंट्रल स्पॉन्सर स्कीम के तहत केंद्र सरकार डायरेक्ट मदद नहीं देती है। उसमें कुछ राशि राज्यों को लगाना होता है। जिससे बिहार जैसे राज्यों को काफी दिक्कत है।

PunjabKesari

हम लोगों को केंद्र सरकार करती है प्रताड़ित
वहीं कहा कि हम लोगों को केंद्र सरकार प्रताड़ित करती है। आगे उन्होंने कहा की केंद्र सरकार को सीधे बिहार नजर नहीं आता हैं। वह योजनाओं ने तहत मदद करती हैं, जिससे काफी दिक्कत होती है।

वित विभाग में हम लोगों ने अच्छी तरह से काम किया
वहीं विजय चौधरी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हमलोग अच्छी तरह से वित विभाग में काम किया है। जब हम विकसित राज्य को टक्कर दे रहे हैं तो हमें केंद्र सरकार को देखना चाहिए और विशेष राज्य का दर्जा देना चाहिए। लेकिन विशेष राज्य का दर्जा तो नहीं दे रही है ऊपर से केंद्र सरकार अनुपात घटाते जा रही है।

आय-व्यय का पूरा व्यौरा-
PunjabKesari
PunjabKesari
PunjabKesari

Related Story

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!