रांची में बिहार के मंत्री नितिन नवीन पर भी भीड़ ने किया हमला, कहा-भगवान की दया से बची जान

Edited By Diksha kanojia, Updated: 11 Jun, 2022 09:56 AM

bihar minister nitin naveen was also attacked by mob in ranchi

जानकारी के अनुसार नितिन नवीन अपने मामा की शादी के 25वीं सालगिरह में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे और मेन रोड से गुजर रहे थे, इसी दौरान एक धार्मिल स्थल के निकट भीड़ ने उनपर हमला कर दिया। सूत्रों के मुताबिक उग्र भीड़ के हमले में उनकी गाड़ी के शीशे भी...

 

रांचीः बिहार के पथ निर्माण मंत्री और भाजपा के नेता नितिन नवीन भी आज रांची में उपद्रव के बीच मेन रोड इलाके में भीड़ के बीच फंस गये, इस दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने उनपर हमला भी कर दिया।

जानकारी के अनुसार नितिन नवीन अपने मामा की शादी के 25वीं सालगिरह में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे और मेन रोड से गुजर रहे थे, इसी दौरान एक धार्मिल स्थल के निकट भीड़ ने उनपर हमला कर दिया। सूत्रों के मुताबिक उग्र भीड़ के हमले में उनकी गाड़ी के शीशे भी टूट गये। नवीन ने बताया कि जब हमला हुआ, तो लोग काफी आक्रोशित थे, किसी तरह से उन्होंने गाड़ी में ही छिपकर अपनी जान बचायी।

इस बीच चालक ने किसी तरह से तेज गति से गाड़ी भगा कर भीड़ से वाहन को निकालने में सफलता हासिल की। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की जानकारी डीजीपी को भी मोबाइल पर दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!