बिहार विधानसभा: परिसर में ही आपस में भिड़े भाजपा और राजद नेता, विधायक अरुण सिन्हा का कुर्ता फाड़ा

Edited By Imran, Updated: 15 Mar, 2023 01:35 PM

bjp and rjd leaders clashed with each other

बिहार विधानसभा में आज भी बीजेपी के विधायकों ने धरना प्रदर्शन किया। भाजपा के सभी विधायक सत्र शुरु होने से पहले परिसर एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी किए। इसके बाद वहीं, धरने पर बैठ गए और कहा कि आज हमलोग यहीं बैठकर शैडो विधानसभा चलाएंगे।

पटना: बिहार विधानसभा में आज भी बीजेपी के विधायकों ने धरना प्रदर्शन किया। भाजपा के सभी विधायक सत्र शुरु होने से पहले परिसर एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी किए। इसके बाद वहीं, धरने पर बैठ गए और कहा कि आज हमलोग यहीं बैठकर शैडो विधानसभा चलाएंगे। भाजपा नेताओं ने भागीरथी देवी को शैडो सदन का अध्यक्ष बनाया। इसके बाद राजभवन मार्च करने की घोषणा की। इधर, सदन की कार्यवाही भी 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

इसी बीच लालू-राबड़ी को बेल मिलने पर राजद विधायक लड्डू लेकर भाजपा विधायकों के पास पहुंचे। देखते ही देखते राजद और भाजपा विधायकों के बीच कहासुनी होने लगी। दोनों दल के नेता आपस में भिड़ गए। भाजपा विधायाकों ने आरोप लगाया कि राजद विधायक मनोज यादव ने हमारे सदस्य अरुण सिन्हा का कुर्ता फाड़ दिया। अभ्रदता की। हमलोगों को जबरन लड्डू खिलाने की कोशिश की गई। सरकार को इसपर कार्रवाई करनी चाहिए। 

इधर, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि  विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। संवैधानिक पद पर बैठे लोग पद की गरिमा नहीं गिराएं। भाजपा विधायक ने जमीन चोर गद्दी छोड़, एक पक्षीय कार्रवाई करना बंद करो, चारा चोर गद्दी छोड़ का नारा लगा रहे हैं। जमीन के बदले नौकरी मामले को लेकर BJP MLA उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे के मांग कर कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!