बिहार चुनाव के बाद BJP ने नीतीश पर बनाया दबाव, शराबबंदी कानून में संशोधन की रखी मांग

Edited By Nitika, Updated: 13 Nov, 2020 06:06 PM

bjp pressurized nitish after bihar election

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के कुछ दिन बाद ही भाजपा के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपने दबाव बनाना शुरू कर दिया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने नीतीश सरकार से शराबबंदी कानून में कुछ संशोधन करने की मांग की है।

 

 

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के कुछ दिन बाद ही भाजपा के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपने दबाव बनाना शुरू कर दिया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने नीतीश सरकार से शराबबंदी कानून में कुछ संशोधन करने की मांग की है।

निशिकांत दुबे ने ट्विटर पर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से आग्रह है कि शराब बंदी में कुछ संशोधन करें, क्योंकि जिनको पीना या पिलाना है वे नेपाल, बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ का रास्ता अपनाते हैं. इससे राजस्व की हानि, होटल उद्योग प्रभावित और पुलिस, एक्साइज भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं। वहीं नीतीश कुमार ने नवंबर 2015 में राज्य में शराब की बिक्री और सेवन पर रोक लगाने की घोषणा की थी।


बता दें कि बिहार चुनाव में एनडीए ने 125 सीटें हासिल कर जीत दर्ज की है, जिनमें भाजपा के खाते में 74 सीटें, जदयू के खाते में 43 सीटें, वीआईपी और हम के खाते में 4-4 सीटें गई हैं।जदयू से अधिक सीटें मिलने के कारण भाजपा सत्ता की बागडोर अपने हाथों में लेना चाहती है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!