खगड़िया में कूड़े के ढेर में हुआ बम विस्फोट, 12 से अधिक लोग घायल, 2 का हालत गंभीर

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Feb, 2022 06:42 PM

bomb blast in khagaria more than 12 injured

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगर सुरक्षा तटबंध बखरी बस पड़ाव के निकट कचरा चुनने के दौरान आज शाम कूड़े के ढेर में अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हो गए जिनमें दो युवक की स्थिति गंभीर है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची...

खगड़ियाः बिहार में खगड़िया जिले के नगर थाना क्षेत्र में बखरी बस पड़ाव के निकट गुरुवार को बम विस्फोट में 12 से अधिक लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगर सुरक्षा तटबंध बखरी बस पड़ाव के निकट कचरा चुनने के दौरान आज शाम कूड़े के ढेर में अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हो गए जिनमें दो युवक की स्थिति गंभीर है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खगड़िया सदर अस्पताल में भेजा।

सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। इस बीच स्थानीय लोगों का कहना कि कूड़ा चुनने के दौरान एक-एक कर चार धमाके हुए जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। हादसे में कम से कम 15 लोग घायल हुए हैं जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!