BPSC पेपर बताने के लिए कैंडिडेट्स के साथ हुई थी 10 लाख की डील, अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवाए गए पैसे

Edited By Nitika, Updated: 16 May, 2022 12:11 PM

bpsc pt paper sold for 10 lakhs

बीपीएससी पेपर लीक मामले में ईओयू की जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। बीपीएससी पीटी का पेपर 10 लाख रुपए में बिका है। साथ ही प्रत्येक कैंडिडेट से खाते में पैसे ट्रांसफर करवाए गए हैं। वहीं इस मामले में अब कई अफसर रडार पर हैं।

 

पटनाः बीपीएससी पेपर लीक मामले में ईओयू की जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। बीपीएससी पीटी का पेपर 10 लाख रुपए में बिका है। साथ ही प्रत्येक कैंडिडेट से खाते में पैसे ट्रांसफर करवाए गए हैं। वहीं इस मामले में अब कई अफसर रडार पर हैं।
PunjabKesari
ईओयू (आर्थिक अनुसंधान इकाई) के एडीजी नैयर हसैनन खान ने पुष्टि करते हुए बताया कि कई कैंडिडेंट्स के साथ पेपर बताने के लिए 10 लाख रुपए की डील हुई थी। ये पैसे अलग-अलग खातों में डलवाए गए थे। वहीं इस मामले में जांच करते हुए 4 और लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें आईएएस अधिकारी रंजीत सिंह को उनके मोबाइल पर एग्जाम शुरू होने से पहले सेट C का क्वेश्चन पेपर भेजने वाला व्यक्ति भी शामिल है।
PunjabKesari
बता दें कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों से पूछताछ की गई। इनके ठिकानों पर छापेमारी की गई। वहां से पेपर चोरी करने के कई उपकरण भी बरामद हुए हैं। इतना ही नहीं बड़े पैमाने पर पैसौं की बरामदगी हुई है। पूछताछ और छापेमारी के दौरान इनके कई बैंक अकाउंट्स का पता चला, जिसमें कैंडिडेट्स से पैसे मंगवाए गए थे। उन खातों को भी सीज कर दिया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!