Edited By Ramanjot, Updated: 22 Aug, 2026 12:21 PM

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
Road Accident: बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बनकटवा मध्य विद्यालय के समीप एक परिवार में आयोजित छठियार कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार की रात सड़क किनारे आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था।
बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां आर्केस्ट्रा देख रहे थे। इसी दौरान एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद लोगों को कुचलते हुए निकल गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, तथा कई लोग घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान छांगुर राम (70), बहादुर महतो (45), संजय कुमार (28) राकेश कुमार दूबे (35) और देवेन्द्र दूबे (35) के रूप में की गई है।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।