पप्पू यादव का आरोप- मुझे प्रताड़ित कर मेरी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा दरभंगा जिला प्रशासन

Edited By Nitika, Updated: 16 May, 2021 09:15 PM

charges of pappu yadav

जाप अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव को अब डीएमसीएच दरभंगा से मेदांता मेडिसिटी अस्पताल शिफ्ट किया गया है। इस पर पप्पू यादव ने आरोप लगते हुए कहा कि दरभंगा जिला प्रशासन मुझे प्रताड़ित कर मेरी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है।

 

दरभंगाः जाप अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव को अब डीएमसीएच दरभंगा से मेदांता मेडिसिटी अस्पताल शिफ्ट किया गया है। इस पर पप्पू यादव ने आरोप लगते हुए कहा कि दरभंगा जिला प्रशासन मुझे प्रताड़ित कर मेरी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है।

पप्पू यादव ने ट्वीट कर लिखा कि CT Scan, MRI के लिए दरभंगा के लिए मेदांता मेडिसिटी में ले जाया गया। डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए इस टेस्ट को जरूरी बताया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दरभंगा जिला प्रशासन अपने आका के इशारे पर डॉक्टर बन गया है। जाप अध्यक्ष ने कहा कि DMCH के डॉक्टर मेरा समुचित उपचार करना चाहते हैं तो दरभंगा जिला प्रशासन हस्तक्षेप कर रहा है। डॉक्टर CT स्कैन,MRI कराना चाहते हैं तो इसे बाधित कर रहा है। वह मुझे प्रताड़ित कर मेरी जिंदगी और स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा है।

पूर्व सांसद ने कहा कि बिहार के कोरोना पीड़ित, आम मरीजों को बेहतर से बेहतरीन उपचार हो सके, मेरी यही लड़ाई है। सरकारी अस्पतालों को दुरुस्त करना होगा। तभी आम लोगों न्याय मिलेगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!