Edited By Ramanjot, Updated: 15 Aug, 2020 09:07 AM
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राज्यपाल फागू चैहान ने 74वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्य और देश के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राज्यपाल फागू चैहान ने 74वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्य और देश के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
नीतीश ने स्वतंत्रता संग्रमा में प्राणों की आहुति देने वाले तमाम वीर सपूतों एवं सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनकी शहादत और कुर्बानियां अमर हैं। उनके संघर्ष और कुर्बानी के कारण ही हमें आजादी की यह महान सौगात मिल पाई। उन्होंने राज्य एवं देश की जनता से आपसी भाईचारा, मेल-जोल, सछ्वाव एवं सहिष्णुता का वातावरण बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, ‘‘देश की आजादी को अक्षुण्ण रखने के लिए आज के दिन हम सब यह संकल्प लें कि हम अपनी एकता और अखंडता को बनाए रखेंगे तथा देश को प्रगति, समृद्धि एवं विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे। देश का नाम दुनिया में रोशन करते रहेंगे।
वहीं राज्यपाल फागू चैहान ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी अमर शहीदों की शहादत तथा महान स्वतंत्रता-सेनानियों के अनुपम त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति के प्रति अपना नमन निवेदित किया है। उन्होंने अपने शुभकामना-संदेश में कहा कि ‘स्वतंत्रता दिवस' के सुअवसर पर सभी देशवासियों को राष्ट्रीय एकता, भाईचारा, सछ्वावना, सामाजिक समरसता और प्रगति-प्रयासों को सुद्दृढ़ करने के लिए सदैव सजग, तत्पर और द्दृढ़संकल्पित रहना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्यवासियों के सहयोग से बिहार विकास के पथ पर सतत आगे बढ़ेगा तथा देश की गरिमा भी बढ़ेगी।