CM नीतीश ने सीताकुंड स्थित नवनिर्मित मां सीतापथ का किया लोकार्पण, कहा- गयाजी में तीर्थयात्रियों को हर सुविधा देंगे

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Sep, 2023 11:46 AM

cm nitish inaugurated the newly constructed maa sita path located at sita kund

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थयात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उनकी सरकार लगातार प्रयासरत है। जो कुछ काम बच गया है, वह तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है। वह चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा तीर्थयात्री गयाजी आएं। देश के कोने-कोने से तीर्थ यात्री...

गया: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि तीर्थयात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए सरकार प्रयासरत है। नीतीश ने शुक्रवार को यहां सीताकुंड पिंडवेदी का दर्शन करने के बाद सीताकुंड के समीप बने मां सीता पथ का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण किया। उन्होंने रबर डैम का अवलोकन भी किया, साथ ही फल्गु नदी में बहते जल को देखा और अधिकारियों से कई अहम जानकारियां ली।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थयात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उनकी सरकार लगातार प्रयासरत है। जो कुछ काम बच गया है, वह तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है। वह चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा तीर्थयात्री गयाजी आएं। देश के कोने-कोने से तीर्थ यात्री आते हैं और यहां पिंडदान करते हैं। उन्हें हरसंभव सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए हमलोग लगातार प्रयासरत हैं। 

PunjabKesari

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, जल संसाधन मंत्री संजय झा, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्थानीय सांसद विजय कुमार मांझी, विधान पार्षद आफाक अहमद, पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी सहित संबंधित विभाग के कई वरीय अधिकारी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!