CM नीतीश ने जू सफारी राजगीर में जारी विकास कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Aug, 2021 10:17 AM

cm nitish inspects ongoing development works in zoo safari rajgir

नीतीश कुमार ने गुरुवार को राजगीर स्थित जू सफारी में जारी विकास कार्यों का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जू और नेचर सफारी बनकर तैयार हो गया है। जू सफारी में प्रवेश के लिए भवन बन रहा है। वह उसी को देखने यहां आए थे। यह जब बन कर...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को जू सफारी राजगीर में जारी विकास कार्यों का निरीक्षण किया और कहा कि जल्द ही यह आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
PunjabKesari
नीतीश कुमार ने गुरुवार को राजगीर स्थित जू सफारी में जारी विकास कार्यों का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जू और नेचर सफारी बनकर तैयार हो गया है। जू सफारी में प्रवेश के लिए भवन बन रहा है। वह उसी को देखने यहां आए थे। यह जब बन कर तैयार हो जाएगा तो जू सफारी को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जू सफारी में कई बाघ और शेर को लाया जा चुका है। आने वाले समय में कुछ और बाघ और शेर लाए जाएंगे।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने कहा कि जू सफारी को लेकर उन्होंने कई सुझाव अधिकारियों को दिए हैं। सफारी में जानवर खुले में घूमते रहेंगे और यहां की गाड़ी में बैठकर लोग जानवरों को करीब से देख सकेंगे। इसको लेकर जू सफारी में सभी तरह के सुरक्षा के प्रबंध किए जा रहे हैं। आने वाले लोगों के लिए भोजन और आपात स्थिति में इलाज की भी व्यवस्था यहां की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!