चुनाव आते ही PM मोदी की घोषणाएं शुरू,1.25 लाख करोड़ के पैकेज से बिहार को कुछ नहीं मिला: कांग्रेस

Edited By Nitika, Updated: 16 Sep, 2020 06:29 PM

congress attacked on pm modi

कांग्रेस ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई एक सूचना के हवाले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनाव नजदीक आते ही घोषणाएं शुरू करने का आरोप लगाया है।

 

पटना: कांग्रेस ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई एक सूचना के हवाले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनाव नजदीक आते ही घोषणाएं शुरू करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछली बार बिहार के लिए की गई सवा लाख करोड़ रुपए के पैकेज से राज्य को आज तक कुछ भी नहीं मिला।

कांग्रेस के बिहार प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने कांग्रेस की विधान सभावार ऑन लाइन रैली क्रांति महासम्मेलन में बुधवार को समस्तीपुर जिले के कार्यकर्ता एवं जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से चुनावी पैकेज की घोषणा करना शुरू कर दी है। हाल ही में मुम्बई के आरटीआई कार्यकर्ता के आरटीआई से खुलासा हुआ कि बिहार में प्रधानमंत्री के पिछली चुनावी घोषणा के सवा लाख करोड़ रुपए के पैकेज में एक रुपया भी बिहार को नहीं मिला।

वहीं शक्ति सिंह गोहिल ने सवालिया लहजे में कहा कि यदि प्रधानमंत्री अच्छा काम कर ही रहें हैं तो देश में कोरोना बेलगाम कैसे हुआ और हजारों लोगों की मौत कैसे हो गयी। उन्होंने कहा कि बिहार परिवर्तन की धरती है और बिहार के लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है और इसबार मतदान की ताकत से सबक सिखाने को तैयार है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!