Edited By Ramanjot, Updated: 02 Nov, 2020 12:26 PM
कांग्रेस ने बिहार विधानसभा के चुनाव में युवाओं को महागठबंधन के पक्ष में पूरी मजबूती के साथ गोलबंद करने के उद्देश्य से ‘बदलो बिहार गेम'' लॉन्च किया है।
पटनाः कांग्रेस ने बिहार विधानसभा के चुनाव में युवाओं को महागठबंधन के पक्ष में पूरी मजबूती के साथ गोलबंद करने के उद्देश्य से ‘बदलो बिहार गेम' लॉन्च किया है।
कांग्रेस ने अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए यह गेम लॉन्च किया है। चुनाव को दिलचस्प बनाते हुए कांग्रेस सोशल मीडिया ने इसे उतारा है। इस गेम के जरिए कांग्रेस का मकसद नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के घोटालों, कुशासन, भ्रष्टाचार तथा महिला अत्याचार पर लोगों का ध्यान आकर्षित करना है।
इस गेम में भाजपा और जदयू की सरकार से जब युवा रोजगार मांग रहे थे तब उन पर लाठियां चटकाई गई। सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए विशेषकर युवाओं को चुनाव के समय उन बातों को याद दिलाने के लिए यह गेम लांच किया गया है। इसके तहत किन-किन क्षेत्रों में राज्य सरकार का हाथ भ्रष्टाचार में संलिप्त है तथा भाजपा जदयू के कार्यकाल में जिन तमाम व्यवस्थाओं को बिहार ने खेला है उसे याद दिलाने के इरादे से इसे तैयार किया गया है।
इस गेम को और रोचक बनाने के लिए जो युवाओं को बेहद पसंद आ रहा है वह है गेम के प्ले होते ही बैकग्राउंड से म्यूजिक का शुरू होना। जिसमें कांग्रेस के द्वारा जारी बोले बिहार महागठबंधन सरकार का थीम सॉन्ग बजने लगता है। यह गेम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे युवा खासा पसंद कर रहे हैं।