दरभंगाः कोरोना मरीज की मौत से आक्रोशित परिजनों ने DMCH में किया हंगामा, जमकर की तोड़फोड़

Edited By Nitika, Updated: 12 Apr, 2021 12:31 PM

corona infected patient dies in dmch

बिहार के डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल) में कोरोना संक्रमण से एक मरीज की मौत से आक्रोशित उसके परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही डीएमसीएच में हंगामा और तोड़फोड़ किया।

 

दरभंगाः बिहार के डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल) में कोरोना संक्रमण से एक मरीज की मौत से आक्रोशित उसके परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही डीएमसीएच में हंगामा और तोड़फोड़ किया।
PunjabKesari
डीएमसीएच के अधीक्षक मणि भूषण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की उक्त मरीज की स्थिति सामान्य थी। शौचालय में उसकी मौत हो गई है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही सामने नहीं आई है पर कर्मियों से पूछताछ की जाएगी। मृतक के पिता, जोकि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालाय में कार्यरत हैं, उनका कहना है कि रविवार की सुबह अपने पुत्र को ब्रश और खाद्य सामग्री सहित अन्य आवश्यक समान देने आए थे।

इसी दौरान एक कर्मी ने उन्हें बताया कि उनका पुत्र शौचालय में कई घंटे से पड़ा हुआ है। यह सुनकर वह दौड़ते हुए शौचालय पहुंचे और कमोड पर पुत्र को मृत अवस्था में पाया। वहीं इस घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने हंगामा और तोड़फोड़ किया, जिसके बाद अनुमंडल अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस की टीम डीएमसीएच पहुंची और अनुमंडल अधिकारी ने समझाकर लोगों को शांत करवाया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!