बिहार में बेखौफ बदमाश, कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को सरेआम मारी गोली

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Sep, 2020 05:25 PM

criminals shot at the student returning home from coaching

बिहार में अपराधियों ने आतंक मचा रखा है। आए दिन अपराधी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय जिले का है, अपराधियों ने दिनदहाड़े एक छात्रा को गोली मारकर घायल कर दिया।

पटनाः बिहार में अपराधियों ने आतंक मचा रखा है। आए दिन अपराधी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय जिले का है, अपराधियों ने दिनदहाड़े एक छात्रा को गोली मारकर घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बिरनिया बाजार की है। बताया जा रहा है कि श्वेता कुमारी अपने भाई आदर्श कुमार के साथ रोज कोचिंग क्लास करने के लिए तारा अड्डा जाती थी। आज जब वह कोचिंग से वापस अपने घर लौट रही थी तो बिरनिया बाजार के समीप बाइक सवार तीन लड़कों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी। घटना के दौरान श्वेता का भाई आदर्श कुमार साइकिल से थोड़ी दूर आगे चल रहा था। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर वह अपनी बहन को बचाने के लिए मौके पर पहुंचा तो अपराधियों ने उसके साथ भी मारपीट की।

इसके बाद लोगों को इकट्ठा होते देख अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने पीड़िता श्वेता कुमारी को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!