जमुईः नक्सली के साथ मुठभेड़ में CRPF ने ध्वस्त किया बंकर, इंसास राइफल के 200 कारतूस बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Nov, 2020 11:43 AM

crpf demolishes bunker in encounter with naxalites

बिहार में उग्रवाद प्रभावित जमुई जिले के खैरा और सिकंदरा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गिद्धेश्वर जंगल में सर्च अभियान के दौरान कोबरा बटालियन और प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।

जमुईः बिहार में उग्रवाद प्रभावित जमुई जिले के खैरा और सिकंदरा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गिद्धेश्वर जंगल में सर्च अभियान के दौरान कोबरा बटालियन और प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसके बाद पुलिस ने बंकर को ध्वस्त कर दिया तथा भारी संख्या में इंसास राइफल के कारतूस बरामद किए।

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने रविवार को यहां बताया कि कोबरा बटालियन को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि उक्त प्रतिबंधित संगठन का नक्सली कमांडर अरविंद यादव अपने दस्ते के साथ गिद्धेश्वर जंगल में एक बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इस सूचना के आधार पर कोबरा बटालियन के जवानों और पुलिस बल ने उक्त जंगल में सर्च अभियान शुरू किया, जो शनिवार की देर रात तक जारी रहा। सुरक्षा बल जैसे ही खैरा और सिकंदरा सीमा पर स्थित गिद्धेश्वर जंगल के चतरो पहाड़ पहुंचा, वहां नक्सलियों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। मुठभेड़ के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए।

प्रमोद कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के एक बंकर को ध्वस्त कर दिया। मौके से पुलिस ने इंसास राइफल के 200 कारतूस, मैगजीन, पिट्ठू, कई सोलर प्लेट और खाना बनाने के सामान बरामद किये हैं। बंकर से नक्सली संगठन के पीएलजीए ग्रुप में शामिल करने के लिए फार्म भी बरामद किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!