नालंदा में 'मुर्दा' हुआ जिंदा, पोस्टमार्टम की चल रही थी तैयारी, तभी उठकर खड़ा हो गया शख्स, डॉक्टर भी हैरान

Edited By Swati Sharma, Updated: 24 Sep, 2024 12:38 PM

dead became alive in nalanda

बिहार के नालंदा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, जिस व्यक्ति को मृत मान लिया था, उसके पोस्टमार्टम की तैयारी हो चुकी थी, उसको ले जाने के लिए स्ट्रेचर लाया गया तभी वो उठकर खड़ा हो गया। यह देखकर वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच...

नालंदा (संजीव कुमार): बिहार के नालंदा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, जिस व्यक्ति को मृत मान लिया था, उसके पोस्टमार्टम की तैयारी हो चुकी थी, उसको ले जाने के लिए स्ट्रेचर लाया गया तभी वो उठकर खड़ा हो गया। यह देखकर वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने शख्स को किया मृत घोषित
जानकारी के मुताबिक, मामला बिहारशरीफ सदर अस्पताल का है। बताया जा रहा है कि सोमवार को सफाई कर्मी ने सूचना दी कि सुबह से ही पहले मंजिल स्थित शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद है। इसके बाद नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने जब कर्मियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो अंदर एक युवक फर्श पर गिरा हुआ था, वो कोई हलचल नहीं कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसे मृत समझकर फॉरेंसिक टीम को सूचना दी। धीरे-धीरे शौचालय में शव मिलने की खबर अस्पताल में आग की तरह फ़ैल गई। पुलिस भी उसे बाथरूम से निकालने से पहले एफएसएल टीम का इंतजार कर रही थी। इसी बीच किसी ने इस बात की जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह को दी।

नशे की हालत में था युवक
सिविल सर्जन जब बाथरूम में आकर देखें तो उन्होंने भी नब्ज बिना टटोले सफाई कर्मी को पोस्टमार्टम के पास ले जाने का आदेश दे दिया। जैसे ही युवक के कानों तक यह बात पहुंची वह उठ खड़ा हो गया। जिसके बाद सिविल सर्जन भी हक्का बक्का रह गए, जिसने भी यह जाना वह हंसते-हंसते लोटपोट हो गया। दरअसल, युवक अस्थावां थाना क्षेत्र के जिराइन गांव निवासी राकेश कुमार है। वह सदर अस्पताल में दवा लेने आया था, हालांकि वह नशे की हालत में था। जिसके बाद पुलिस उसे लेकर थाना चली गई।  युवक को देखने के लिए सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि युवक नशे की हालत में था। इस कारण वह शौचालय में बेहोश होकर गिर गया था। हालांकि जब वह देखने गए तो युवक उठकर खड़ा हो गया और खुद चलकर नीचे उतरा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!