सारण में 3 दिनों से लापता व्यक्ति का कुएं से मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपी लाश

Edited By Diksha kanojia, Updated: 06 Oct, 2020 04:35 PM

dead body of missing person found from well for 3 days

बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को तीन दिनों से लापता एक व्यक्ति का शव कुएं से बरामद किया। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि जैतपुर तिवारी टोला गांव में एक कुएं में एक शव पड़ा है।

छपराः बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को तीन दिनों से लापता एक व्यक्ति का शव कुएं से बरामद किया। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि जैतपुर तिवारी टोला गांव में एक कुएं में एक शव पड़ा है।

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला। मृतक की पहचान जैतपुर तिवारी टोला गांव निवासी राजेश्वर भारती (65) के रूप में की गई। सूत्रों ने बताया कि राजेश्वर भारती का विवाद अपने पड़ोसियों से चल रहा था। दोनों ही पक्षों की ओर से शुक्रवार को दाउदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

शुक्रवार की रात से अचानक राजेश्वर अपने घर से लापता हो गए। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उनका पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बता दें कि पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!