DGP ने संजय राउत को दिया जवाब, कहा- मुझे कोई गाली देता है तो उससे मुहब्बत और बढ़ती है!!

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Aug, 2020 01:41 PM

dgp responded to sanjay raut

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसके साथ ही राजनीतिक बयानबाजी भी जारी है। इसी बीच मुंबई में शिवसेना के नेता संजय राउत ने बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के...

पटनाः बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसके साथ ही राजनीतिक बयानबाजी भी जारी है। इसी बीच मुंबई में शिवसेना के नेता संजय राउत ने बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिसका जवाब डीजीपी ने शायराना अंदाज में दिया है।

गुप्तेश्वर पांडे ने ट्वीट कर लिखा कि,
सफर में मुश्किलें आएं, तो जुर्रत और बढ़ती है!
अगर रास्ता कोई रोके, तो हिम्मत और बढ़ती है!!
अगर दुश्मन समझ कर, मुझको कोई गाली देता है!
सच कहूं उससे मुहब्बत और बढ़ती है!!


इससे पहले भी डीजीपी ने ट्वीट कर संजय राउत को जवाब दिया था। उन्होंने लिखा कि जीवन भर निष्पक्ष रहकर निष्ठा पूर्वक आम जनता की सेवा की है। मुझ पर बहुत तथ्यहीन अनर्गल आरोप लगाए जा रहे, जिसका जवाब देना उचित नहीं।

इसके आगे गुप्तेश्वर पांडे ने लिखा कि,
हिफाजत हर किसी की मालिक बहुत खूबी से करता है!
हवा भी चलती रहती है, दीया भी जलता रहता है!!
मुझे जितनी भी गाली दो लेकिन सुशांत को न्याय चाहिए!


संजय राउत ने DGP पर लगाया था ये आरोप
बता दें कि सुशांत मामले को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे पर जमकर निशाना साधा था। संजय राउत ने उन पर आरोप लगाते हुए कहा था कि डीजीपी की कार्य शैली से साफ लगता है कि वह बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!