Edited By Ramanjot, Updated: 22 Mar, 2021 11:05 AM
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने ‘बिहार दिवस'' के मौके पर बिहारवासियों और प्रवासी बिहारियों को हार्दिक बधाई दी है। राज्यपाल ने समस्त राज्यवासियों से बिहार की समग्र प्रगति के साथ-साथ द्दढ़ संकल्पित होकर राष्ट्रीय नव निर्माण में भी अपनी महती भूमिका...
पटनाः बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने ‘बिहार दिवस' के मौके पर बिहारवासियों और प्रवासी बिहारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
फागू चौहान ने रविवार को अपने शुभकामना-संदेश में कहा है कि बिहार शांति, सछ्वावना, साधना, अहिंसा, ज्ञान, कर्म, बंधुता और प्रेम की पावन भूमि है। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासतों से सुसमृद्ध बिहार निरन्तर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को सुद्दढ़ करने में भी गौरवशाली बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका है।
राज्यपाल ने समस्त राज्यवासियों से बिहार की समग्र प्रगति के साथ-साथ द्दढ़ संकल्पित होकर राष्ट्रीय नव निर्माण में भी अपनी महती भूमिका निभाने का अनुरोध किया है।