Edited By Ramanjot, Updated: 04 Jun, 2021 12:20 PM
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिंघिया पंचायत के चौन्दी गांव में सुबह रास्ते को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में रमजान अली (26) की मौके पर ही मौत हो गई गई। घटना में मृतक के पिता अब्दुल गफ्फूर...
किशनगंजः बिहार में किशनगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र में रास्ते को लेकर दो सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस विवाद में पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं छह अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिंघिया पंचायत के चौन्दी गांव में सुबह रास्ते को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में रमजान अली (26) की मौके पर ही मौत हो गई गई। घटना में मृतक के पिता अब्दुल गफ्फूर (55) समेत छह अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए किशनगंज सदर अस्पताल ले जाया गया।
बाद में अब्दुल गफ्फूर की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें सिलीगुड़ी अस्प्ताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।