पिता ने मजबूर होकर नशेड़ी बेटे को जंजीर से बांधा, प्रशासन से लगाई गुहार, कहा- साहब मेरे बच्चे को बचा लो...

Edited By Nitika, Updated: 07 Jun, 2022 12:30 PM

father tied up son with chain

एक पिता ने बेटे के नशे की लत से मजबूर होकर उसे जंजीर से बांध दिया। साथ ही उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि साहब मेरे बच्चे को बचा लो...वहीं नशा न मिल पाने के कारण वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है।

 

किशनगंजः एक पिता ने बेटे के नशे की लत से मजबूर होकर उसे जंजीर से बांध दिया। साथ ही उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि साहब मेरे बच्चे को बचा लो...वहीं नशा न मिल पाने के कारण वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है। 
PunjabKesari
दरअसल, हैरान कर देने वाली यह तस्वीर बिहार के किशनगंज जिले की है, जहां टाउन थाना क्षेत्र के हालामाला पंचायत स्थित इस्लामपुर वार्ड नंबर पांच निवासी किशोर का नशे के अत्यधिक सेवन के कारण मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उसकी आदतों से परेशान होकर परिजनों ने अपने कलेजे पर पत्थर रखकर उसे लोहे की मोटी जंजीर से बांध दिया। नशे की पूर्ति नहीं होने के कारण उसकी स्थिति पागलों जैसी हो गई है।

बेटे ने अपना मानसिक संतुलन भी खोया
परिजनों की आर्थिक स्थिति भी ऐसी नहीं रही कि वे उसका इलाज नशा मुक्ति केंद्र में कर सकें। पिता फैजुल हक का कहना है कि बेटा तौहीद बचपन से ही बुरी संगति में पड़ गया था और उसे नशे की बुरी लत लग गई थी, लेकिन जब तक परिजनों को इसका एहसास होता तब तक बहुत देर हो गई थी। हालांकि जानकारी के बाद परिजनों ने उस पर कड़ी बंदिशें लगा दी थी, लेकिन वह अपने नशे की पूर्ति के लिए घर के कीमती सामान बेचने लगा था। आखिरकार तौहीद की हरकतों से परेशान होकर परिजनों ने उसे लोहे की मोटी जंजीरों से बांध दिया, जिससे तौहीद ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया। पिता ने कहा कलेजे का टुकड़ा है, बहुत उम्मीद थी कि वो बुढ़ापे का सहारा बनेगा, लेकिन नशे ने सब कुछ बर्बाद कर दिया।
PunjabKesari
स्थानीय बुद्धिजीवियों ने कही ये बात
वहीं स्थानीय बुद्धिजीवियों का कहना है कि नशे के सौदागरों ने शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी अपनी पैठ बना ली है। हालामाला पंचायत में तो नशे के सौदागरों ने तांडव मचा रखा है। पूरे पंचायत में शराब, गांजा और स्मैक से लेकर नशे के सारे सामान आसानी से उपलब्ध है। मोतिहारा हाट में भी कई ऐसे पैडलर मौजूद हैं, जो युवा पीढ़ी को आसानी से अपने जाल में फंसा रहा है। आज सिर्फ तौहीद ही नहीं बल्कि ऐसे कई अन्य तौहीद नशे के मकड़जाल में फंसकर मौत के करीब पहुंच गए हैं। अगर जल्द नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो हमारी युवा पीढ़ी तबाह और बर्बाद हो जाएगी, जिसका खामियाजा पूरे समाज को भुगतना होगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!