स्कूलों में शुक्रवार की छुट्टी पर गिरिराज ने जताई कड़ी आपत्ति, कहा- यह शरिया कानून जैसा

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Jul, 2022 05:16 PM

giriraj expressed strong objection to friday s holiday in schools

गिरिराज सिंह ने शनिवार को जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर पत्रकारों से बातचीत में शुक्रवार को सरकारी स्कूलों में छुट्टी होने पर ऐतराज जताते हुए इसे शरिया कानून जैसा बताया। उन्होंने इसकी कड़ी निंदा की है। भाजपा के फायर ब्रांड नेता ने कहा कि...

पटनाः केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने बिहार के सीमांचल से जुड़े जिलों के सरकारी स्कूलों में रविवार के बदले शुक्रवार को साप्ताहिक छुट्टी होने पर घोर आपत्ति जताई है।

गिरिराज सिंह ने शनिवार को जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर पत्रकारों से बातचीत में शुक्रवार को सरकारी स्कूलों में छुट्टी होने पर ऐतराज जताते हुए इसे शरिया कानून जैसा बताया। उन्होंने इसकी कड़ी निंदा की है। भाजपा के फायर ब्रांड नेता ने कहा कि देश के अंदर पहले इस तरह की बात उत्तर प्रदेश में आई और अब बिहार में सामने आया है। देश में कानून का राज होना चाहिए। देश में कानून के तहत आजादी के बाद से ही स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में रविवार को छुट्टी होती है। ऐसे में शुक्रवार की छुट्टी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एक संप्रदाय के लिए शरिया कानून के तहत है।

उल्लेखनीय है कि सीमांचल के किशनगंज में 37, कटिहार में 138 समेत राज्य के छह जिलों में लगभग 300 सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी रहती है। शुक्रवार को जिन स्कूलों में छुट्टी होती है उनमें ज्यादातर उर्दू स्कूल हैं। यहां पढने वाले बच्चों में भी बड़ी संख्या भी मुस्लिम समुदाय के बच्चों की है। पिछले दिनों जब स्कूलों में रविवार के बदले शुक्रवार को छुट्टी होने की खबर सोशल मीडिया पर आई तो राज्य के राजनीतिक दल इस पर भिन्न राय प्रकट करने लगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!