गिरिराज सिंह का नीतीश सरकार से सवाल- बेगूसराय के रजौड़ा में हिन्दू सुरक्षित नहीं रहे तो वो कहां जाएं

Edited By Nitika, Updated: 20 Mar, 2022 02:44 PM

giriraj singh question to nitish government

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज अपनी ही सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जिला प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि बेगूसराय के रजौड़ा में हिन्दू सुरक्षित नहीं रहे तो वो कहां जाएं।

 

बेगूसरायः केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज अपनी ही सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जिला प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि बेगूसराय के रजौड़ा में हिन्दू सुरक्षित नहीं रहे तो वो कहां जाएं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के बाद रात भर सो नहीं सका, ऐसा लगा कि हिन्दू कहां जाएंगे। पाकिस्तान में हिंदू को मारा गया, काटा गया, धर्म परिवर्तन करवाया गया। बांग्लादेश में मंदिर तोड़ा गया। बेगूसराय में हिंदू पर बच्चों के विवाद में एकजुट होकर हथियार और तलवार से हमला किया गया है। अगर प्रशासन मामले में लीपापोती की तो वह कोई भी कदम उठाने को मजबूर होंगे।

वहीं केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बच्चों के पूर्व के विवाद में एक समुदाय के सैकड़ों लोगों ने रजौड़ा बाजार में दूकानदार सहित कई लोगों की पिटाई की थी। बता दें कि गिरिराज सिंह ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की। इतना ही नहीं रजौड़ा गांव में ग्रामीणों से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!