नाव हादसाः एक ही परिवार के 13 मासूमों की मौ/त, गांव में पसरा मातम

Edited By Sahil Kumar, Updated: 14 Oct, 2026 01:05 PM

hajipur boat bihar ganga river

वैशाली जिले में गंगा नदी में नाव पलटने से कम से कम 13 बच्चों की मौत की घटना के एक दिन बाद बुधवार को भी लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी रहा।

हाजीपुरः वैशाली जिले में गंगा नदी में नाव पलटने से कम से कम 13 बच्चों की मौत की घटना के एक दिन बाद बुधवार को भी लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मंगलवार शाम हुए इस हादसे में 15 वर्ष से कम उम्र के कम से कम 13 बच्चों की मौत हो गई थी। नाव पर 20 से अधिक लोग सवार थे। हादसे में एक ही परिवार के 13 बच्चों के मारे जाने की बात सामने आई है।

वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने बुधवार को 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''राहत और बचाव अभियान अब भी जारी है। छह लोगों को बचा लिया गया है। हमें अब तक किसी व्यक्ति के लापता होने की शिकायत नहीं मिली है।'' राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के उपनिरीक्षक जय दीप नारायण सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि क्षतिग्रस्त नाव को नदी से निकाल लिया गया है और तलाश अभियान जारी है।

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक सतीश कुमार यादव और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधान परिषद सदस्य अशरफ अंसारी समेत कई स्थानीय नेता घटनास्थल पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पार्टी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बुधवार को राघोपुर जाएंगे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

राघोपुर, हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता एवं राघोपुर के विधायक तेजस्वी यादव ने मंगलवार रात एक वीडियो संदेश में कहा था कि वह नयी दिल्ली से लौटने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। वह मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में विपक्ष के प्रदर्शन में भाग लेने के लिए दिल्ली गए थे। उधर, हादसे के बाद गांव के लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

स्थानीय निवासी रवि कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ''नाव की हालत जर्जर थी। हमने कई बार इसे बदलने की मांग की थी, लेकिन हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।''

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!