"हाथरस की घटना दुखद और संवेदनशील", केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय बोले-  जांच के आधार पर होगी कार्रवाई

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Jul, 2024 02:40 PM

hathras incident is sad and sensitive

हाथरस भगदड़ दुर्घटना पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद और संवेदनशील घटना है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, निश्चित रूप से राज्य सरकार उस...

पटना: हाथरस भगदड़ दुर्घटना पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद और संवेदनशील घटना है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, निश्चित रूप से राज्य सरकार उस पर नजर रखे हुए है और प्रधानमंत्री मोदी भी उस घटना के प्रति बहुत संवेदनशील हैं।

नित्यानंद राय ने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, राज्य सरकार उस पर कार्रवाई करेगी। बता दें कि हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित एक सत्संग में मंगलवार को भगदड़ मच गयी थी, जिसमें सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए थे। इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुख्य आरोपी सेवादार पर 1 लाख का इनाम घोषित किया है। इन गिरफ्तार सेवादारों में राम लडैते यादव, मंजू यादव, उपेंद्र सिंह यादव, मंजू देवी यादव, मेघ सिंह और मुकेश कुमार शामिल हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों में 4 पुरुष तथा 2 महिलाएं है, इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे किए है। 


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!