अपराधियों के हौसले बुलंदः बक्सर में मुखिया पति की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Oct, 2022 11:07 AM

head husband shot dead in buxar

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कि बुधवार की रात खुंटहा पंचायत की मुखिया खुशबू देवी के पति धर्मेद्र कुमार सिंह (38) मंझरिया गांव स्थित अपने पैतृक निवास से कुछ ही दूरी पर बनाए गए दुर्गा पूजा पंडाल में प्रसाद का वितरण कर रहे थे। इस दौरान अपराधियों...

बक्सरः बिहार में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसी बीच राज्य के बक्सर जिले में बेखौफ अपराधियों ने मुखिया पति की गोली मारकर हत्या कर दी। वही इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

दुर्गा पूजा पंडाल में कर रहे थे प्रसाद का वितरण
जानकारी के अनुसार, मामला जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र का है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कि बुधवार की रात खुंटहा पंचायत की मुखिया खुशबू देवी के पति धर्मेद्र कुमार सिंह (38) मंझरिया गांव स्थित अपने पैतृक निवास से कुछ ही दूरी पर बनाए गए दुर्गा पूजा पंडाल में प्रसाद का वितरण कर रहे थे। इस दौरान अपराधियों ने उनके चचेरे भाई सरोज सिंह को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर उनके भतीजे अजीत सिंह भी वहां पहुंचे तब अपराधियों ने उन्हें भी गोली मार दी। गोलियों की आवाज सुनकर धर्मेंद्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे जहां अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
उधर, इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पोस्टमॉर्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। 

समस्तीपुर में BJP नेता के बेटे की हुई थी हत्या
बता दें कि बिहार में अपराधियों के हौसेले इस कदर बढ़ गए हैं कि वह आम लोगों के साथ-साथ नेताओं को भी अपना निशाना बना रहे हैं। इससे पहले समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार की रात भाजपा नेता के बेटे की हत्या कर दी। वहीं बुधवार की सुबह बासवाड़ी में उसका खून से लथपथ शव मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल, भाजपा नेता व पूर्व प्रखंड प्रमुख पलटन राम का पुत्र संदीप मंगलवार रात नवमी का मेला देखने के लिए घर से निकला हुआ था। लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा। बुधवार की सुबह बांसवाड़ी की ओर शौच करने जा रहे कुछ लोगों ने उन्होंने संदीप का शव देखा, जो कि खून से लथपथ पड़ा हुआ था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!